अप रेलवे ट्रैक पर सोमवार सुबह 7:01 बजे कानपुर से दिल्ली जा रही 12033 राजधानी एक्सप्रेस इसी से गुजर गई। ट्रेन के गुजरने के बाद पाता स्टेशन पर तैनात गैंगमैन रविंद्र सिंह ट्रैक को चेक कर रहा था। उसने यार्ड के पास चटकी पटरी देख लाल झंडी लगाई। पाता स्टेशन को सूचना दी। तत्काल तकनीकी टीम मौके पर पहुंची। इस बीच 12423 राजधानी एक्सप्रेस को पाता आउटर, 12453 राजधानी एक्सप्रेस, 12367 विक्रमशिला एक्सप्रेस, 13239 पटना- कोटा एक्सप्रेस को फफूंद स्टेशन पर रोके रखा गया।
तकनीकी टीम ने 7:55 बजे ट्रैक दुरुस्त किया। इसके बाद काशन लेकर ट्रेनों को गुजारा गया। पीडब्ल्यूआई ज्ञान सिंह, जेई दिलीप ने बताया कि खंभा संख्या 1109/17-19 के पास छह इंची पटरी चटक गई थी। पटरी के दोनों तरफ पाथ (लोहे के टुकड़े) लगाकर ट्रैक दुरुस्त कराया गया।