फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उडनदस्ते ने कार सवारों से बरामद किए 2.39 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सहायल थानाक्षेत्र में दिबियापुर-बेला रोड पर पुलिस व उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान कार सवार तीन लोगों के पास से दो लाख 39 हजार रुपये बरामद किए। पूछताछ में नकदी का विवरण न दे पाने के कारण पुलिस ने धनराशि जब्त करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में नगदी का गलत इस्तेमाल होने से रोकने के लिए आयोग ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। जिसको लेकर शुक्रवार की दोपहर 12 बजे सीओ सिटी सुरेंद्रनाथ यादव के नेतृत्व में सहायल पुलिस व उड़नदस्ता ने सौंथरा अड्डा के पास चेकिंग की। इसी बीच औरैया की ओर से आ रही एक कार को रुकवा कर तलाशी ली गई।
कार सवार अछल्दा थानाक्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी प्रह्लाद सिंह, हरिनंदन सिंह और दिबियापुर थानाक्षेत्र के गांव औंतो निवासी राजकुमार के पास से पुलिस ने दो लाख 39 हजार रुपये की नगदी बरामद की। कार सवार इस धनराशि से संबंधित प्रपत्र उपलब्ध नहीं करा सके। इसके चलते पुलिस ने धनराशि को जब्त कर लिया है। सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि चेकिंग के दौरान कार सवारों के पास से दो लाख 39 हजार रुपये मिले हैं। मामले की जांच जिला स्तरीय टीम द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें