फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जलभराव से आवास विकास कॉलोनी की 10 हजार आबादी परेशान

Fri, 18 Jul 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
उखड़ी सड़क पर नालों से बहकर आया गंदे पानी का भराव। - फोटो : उखड़ी सड़क पर नालों से बहकर आया गंदे पानी का भराव।
विज्ञापन
औरैया। शहर की आवास विकास कॉलोनी की हालत इन दिनों बदतर है। नाले चोक होने से गंदगी फैली है। वहीं खाली पड़े प्लॉटों में भी गंदा पानी भर रहा है। ऐसे में करीब 10 हजार की आबादी जलभराव होने से परेशान है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी की 10 हजार की आबादी क्षेत्र में गंदा पानी भरने की समस्या से जूझ रही है। शासन के निर्देश पर पिछले दिनों शहर के प्रमुख नालों की सफाई कर गई। इसके बाद भी कॉलोनी के नाले कई जगह चोक हैं। जगह-जगह नाले गंदगी से लबालब हैं। वहीं पानी भरने से सड़कें भी खराब हो रही हैं।

यह समस्या कॉलोनी के पांच ब्लॉकों में ज्यादा है। इन्हें नगर पालिका परिषद को हैंडओवर किया जाना है। वहीं अधिग्रहित हो चुके दो ब्लॉकों की स्थिति काफी हद तक ठीक है। ईओ नगर पालिका परिषद राम आसरे कमल ने कहा कि आवास विकास परिषद के हिस्से वाले पांच ब्लॉकों को लेकर डिमांड के आधार पर हर जरूरी मदद दी जा रही है। परिषद काम भी करा रही है।
विज्ञापन

प्लॉटों में भरा पानी
आवास विकास कॉलोनी में नालों की सफाई नहीं हुई है। गंदा पानी सड़क से लेकर खाली प्लॉटों में भरा हुआ है। लगातार सफाई की मांग की जा रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा है।-विशाल पोरवाल


कोई सुनवाई नहीं

आवास विकास कॉलोनी में गंदगी के चलते मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है। जलभराव से लेकर फैली गंदगी मच्छरों की समस्या बढ़ा रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।-सुनील राठौर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें