फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: अभिलेखागार में खंगाले जा रहे जमीन के कागजात

Thu, 17 Jul 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। ककराही में एक व्यक्ति को कागजों पर मृत दर्शाकर दूसरे के नाम वरासत चढ़ाने के मामले में जांच शुरू हो चुकी है। इस बेशकीमती जमीन पर सालों पहले हुए पट्टों व जमीन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

अभिलेखागार से भी इस जमीन के कागज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही इस मामले में रिपोर्ट अधिकारियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है।
शाहब्दा निवासी भारत सिंह की ओर से पिछले दिनों इस मामले की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्हें कागजों में मृत दर्शाकर उनके नाम की ककराही मौजा की जमीन को एक पूर्व लेखपाल के भाई के नाम वरासत कर दिया गया। इसके बाद इस जमीन पर प्लॉटिंग कर दी गई।
राजस्व जानकारों की माने तो सर्किल रेट के अनुसार इस जमीन की कीमत 10 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है। हालांकि इस जमीन पर पूर्व में पट्टा किया गया। जिसमें पूर्व लेखपाल का नाम सामने आया है। वरासत चढ़ाने से लेकर पट्टा आवंटन की पत्रावलियां जांच टीम खंगाल रही है।
विज्ञापन

इसके लिए तहसील से लेकर अभिलेखागार के कागजात खंगाले जा रहे हैं। सदर एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि मामले में जल्द ही रिपोर्ट उच्चाधिकारियों की जाएगी। कागजों को जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें