फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का रेप कर न पाया तो तेजाब पिलाकर भागा

Tue, 16 Apr 2013 01:49 AM IST
खुर्जा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दरिंदे ने घर में अकेली देख किशोरी का बलात्कार करने की कोशिश की। किशोरी के विरोध के चलते वह अपने नापाक इरादे में कामयाब नहीं सका तो उसे जबरन तेजाब पिलाकर भाग निकला।
विज्ञापन


मामला उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जनपद के खुर्जा इलाके का है।

शाम को माता-पिता घर पहुंचे तो किशोरी बेहोश मिली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दो दिन बाद होश में आने पर पीड़ित ने आपबीती सुनाई। परिजन शिकायत करने कोतवाली गए तो पुलिस ने टरका दिया।

किशोरी सात दिन से अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है। उधर, कोतवाली प्रभारी मामले की जानकारी से इंकार कर रहे हैं।

मामला 7 अप्रैल का है। कालोनी निवासी व्यक्ति पत्नी समेत काम पर गया था। घर में किशोरी अकेली थी। परिजनों ने बताया कि युवक उसकी बेटी का कई दिनों से पीछा कर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


सात अप्रैल की शाम बेटी को अकेली देख युवक घर में घुस आया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा।

विरोध करने पर उसने बाथरूम में रखा तेजाब उसे पिला दिया। इससे किशोरी बेहोश हो गई। शाम सात बजे जब परिजन घर पहुंचे तो किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो दिन बाद होश आई।
विज्ञापन


परिजन 9 अप्रैल को शिकायत करने कोतवाली पहुंचे, लेकिन पुलिस ने भगा दिया। आरोप है कि युवक मामले में समझौता नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

दुष्कर्म की कोशिश और तेजाब पिलाने का मामला संज्ञान में नहीं है। मामले की जांच कराई जाएगी। आरोपी बख्शा नहीं जाएगा।
- विजय गौतम, एसपी देहात बुलंदशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें