फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम के गढ़ में मतदाता का कान काटा

Sat, 26 Apr 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान के बाद चुनावी अदावतें पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बन रही हैं। इटावा में दबंगों ने फायरिंग के बाद हमला कर एक मतदाता का कान काट दिया। कन्नौज के एक दर्जन से अधिक गांवों में तनाव के मद्देनजर फोर्स को चौकन्ना कर दिया गया है।
विज्ञापन


जलालपुर पनवारा में दिन भर तरह-तरह की अफवाहें तैरती रहीं। सदर मंडी समिति परिसर में ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। कमालगंज (फर्रुखाबाद) के गांव मोहनपुर में तनाव के मद्देनजर चार थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाले हुए हैं। पीएसी ने भी फ्लैगमार्च किया।

जसवतंनगर (इटावा) के ग्राम तुलारामपुर में वांछित प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने से हाकिम सिंह के मना कर देने पर दबंगों ने फायरिंग कर दी। शुक्रवार सुबह करू, अजय प्रताप, विमलेश आदि ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। हाकिम का एक कान कट गया। पीड़ित ने हमलावरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस फोर्स ने डाला डेरा

कन्नौज में गुनहां, कूल्हापुर, सेंगरमऊ, बिरौली, मस्तियापुर, ताहपुर, तिलपई, गोसाईंदासपुर, बस्ता, मियांगंज, गुरसहायगंज, नदसिया, मतौली, ठठिया, बहोसिया, छिबरामऊ आदि क्षेत्र चुनावी टकरावों के बाद से तनावग्रस्त हैं। चुनाव निपट जाने के बाद एक-दूसरे को देख लेने की धमकियां दी गई हैं। खुफिया तंत्र ने हालात से पुलिस प्रशासन को आगाह कर दिया है। कोतवाली प्रभारियों को चौकन्ने रहने के साथ गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने जलालपुर पनवारा के एक पक्ष के दो नामजद व 26 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। यहां मतदान के दिन झगड़ा हो गया था। शुक्रवार को गांव में सन्नाटा पसरा रहा। बाजार में भी दुकानें कम खुलीं। अधिकांश घरों के दरवाजे बंद रहे। दोपहर में फिर विवाद की अफवाह फैल गई। पुलिस बल पहुंच गया। उधर, हालात के मद्देनजर कन्नौज सदर मंडी समिति परिसर के स्ट्रांग रूम में चाक-चौबंद रखीं ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। पैरा मिलेट्री फोर्स निगहबानी कर रही है। आसपास फटकने पर तत्काल गोली से उड़ा देने के आदेश दिए गए हैं।

कमालगंज (फर्रुखाबाद) के गांव मोहनपुर में भी चुनावी तनाव के मद्देनजर चार थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ डेरा डाले हुए हैं। दूसरे पक्ष ने भी 18 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी है। शुक्रवार को पीएसी ने फ्लैगमार्च किया। गुरुवार को मतदान के दौरान सपाइयों और भाजपाइयों में मारपीट हो गई थी। झगड़े के बाद प्रधान इरफान समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें