फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागदार खाकी की फिर कुंडा जैसी जग हंसाई

Sun, 24 Mar 2013 01:01 AM IST
इलाहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंडा में सीओ जियाउल हक की हत्या के बाद भी पुलिस पर हमले थम नहीं रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार रात हाईकोर्ट चौराहे के पास सीओ सिविल लाइंस सिराज अहमद खां से कुछ लोग भिड़ गए। नशे में धुत एक शख्स ने सीओ की वर्दी पकड़ गाली-गलौज और धक्का-मुक्की की।

इसके बाद सीओ को दौड़ा लिया गया। यह घटनाक्रम चार थाना प्रभारियों और सीओ सिटी की मौजूदगी में हुआ। सीओ ने दो घंटे पहले ही चार्ज संभाला था। सीओ ने डीआईजी और एसएसपी से पूरा घटनाक्रम बयान किया।
विज्ञापन


फतेहपुर में खागा सीओ रहे सिराज अहमद ने शुक्रवार रात नौ बजे सिविल लाइंस सर्किल का चार्ज संभाला। शुक्रवार को ही हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की मतगणना चल रही थी।

पांच थानों की फोर्स हाईकोर्ट के पास तैनात थी। चार्ज लेने के बाद सीओ ने थाना प्रभारियों की बैठक की और सुरक्षा का जायजा लेने हाईकोर्ट स्थित हनुमान मंदिर चौराहा पहुंच गए।

इसी बीच करीब 20 से 25 लोगों ने सीओ को घेर लिया। आगे चल रहा शख्स नशे में था। उसने सीओ की वर्दी पर लगी नेट प्लेट नोंचने की कोशिश और धक्का-मुक्की की।

इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अमरनाथ यादव, एसओ मुट्ठीगंज अब्दुल सत्तार, एसओ धूमनगंज धर्मेन्द्र प्रताप, एसओ शिवकुटी बीकेसिंह दौड़ पड़े। फोर्स ने भीड़ को रोका लेकिन एक शख्स ने सीओ से धक्कामुक्की कर हमले की कोशिश की।
विज्ञापन


कहा, सिविल लाइंस में दिखाई मत देना, यहां रहने नहीं देगे। धक्कामुक्की और धमकी के बाद सीओ ने दौड़ लगा दी। वह दौड़ते हुए अपनी गाड़ी में बैठे और थाने की तरफ निकल भागे। वहीं, सीओ से बदसलूकी के मामले पर आला पुलिस अफसर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

मामला जानकारी में आया है। पुलिस अधिकारियों से मेरी बात हुई है। पुलिस अफसर के साथ ऐसी बदसलूकी सरासर गलत है, इस मामले पर गंभीर कार्रवाई कराई जाएगी।
हाजी परवेज अहमद, विधायक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें