फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियरिंग परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी

Thu, 21 Mar 2013 11:44 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन


डाकघरों से ऑफलाइन फार्म अब 25 मार्च तक मिलेंगे जबकि एसईई की वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन 28 मार्च की शाम पांच बजे तक किए जा सकेंगे।

स्नातक और परास्नातक सभी पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया बृहस्पतिवार को ही समाप्त हो रही थी।

एसईई के माध्यम से बीटेक, बीआर्क, बीफार्मा, होटल मैनेजमेंट, एमबीए, एमसीए आदि पाठ्यक्रमों की लगभग 1.80 लाख सीटों पर दाखिले होने हैं। एमबीए, एमसीए एवं एमएएम (मास्टर ऑफ अप्लाइड मैनेजमेंट) के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन का ही विकल्प है जबकि शेष पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों ही माध्यमों से आवेदन किए जा सकते हैं।
विज्ञापन


नई तारीखों के मुताबिक भरे हुए ऑफलाइन फॉर्म 30 मार्च तक जबकि ऑनलाइन फार्म की कॉपी 2 अप्रैल तक जीबीटीयू पहुंच जानी चाहिए। सामान्य व ओबीसी संवर्ग के लिए आवेदन शुल्क एक हजार जबकि एससी/एसटी संवर्ग व छात्राओं के लिए 500 रुपये तय किया गया है।

ये है ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अभ्यर्थी को एसईई की वेबसाइट www.upsee.nic.in पर जाना होगा। शुल्क जमा करने के दो विकल्प मिलेंगे। अभ्यर्थी बैंक चालान या क्रेडिट/डेबिट कार्ड व इंटरनेट बैंकिंग के जरिये इसका भुगतान कर सकेंगे।

बैंक चालान के माध्यम से भुगतान के लिए अभ्यर्थियों को पहले पूरा फॉर्म भरना होगा। उसके बाद एक रजिस्ट्रेशन नंबर व चालान जनरेट होगा। इसी के माध्यम से बैंक में शुल्क जमा हो सकेगा।
विज्ञापन


बैंक द्वारा दिया गया ट्रांजेक्शन नंबर फिर से वेबसाइट पर डालने के बाद कंफर्मेशन पेज जनरेट होगा, जिसका प्रिंट लेकर उस पर अपनी फोटो लगाकर बैंक चालान की फोटोकॉपी के साथ जीबीटीयू को भेजना होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें