फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्ना हजारे 23 जून से यूपी में जगाएंगे अलख

Sat, 08 Jun 2013 07:29 PM IST
लखनऊ/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे अपनी जनतंत्र यात्रा के चौथे चरण में आगामी 23 जून से उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे।
विज्ञापन


अन्ना के प्रमुख सहयोगी गांधीवादी रामधीरज ने जानकारी दी कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए हजारे द्वारा गत 31 मार्च को शुरू की गयी गई यात्रा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तराखंड से होते हुए 23 जून को उत्तरप्रदेश में प्रवेश करेगी।

चौथे चरण की यह यात्रा 23 जून को मुरादाबाद से शुरू होकर बरेली, फरुखाबाद, लखीमपुर खीरी, गोंडा, फैजाबाद, बस्ती, गोरखपुर, आजमगढ़, मउ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर होते हुए चार जुलाई को इलाहाबाद के ऐतिहासिक एंग्लो बंगाली इंटर कॉलेज के मैदान में आमसभा के साथ सम्पन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके अगले दिन इलाहाबाद में ही जनतंत्र मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन होगा।

हाल ही में अन्ना ने घोषणा की थी कि अगर सरकार संसद के आगामी सत्र में जनलोकपाल विधेयक नहीं पेश करती है तो वह अक्तूबर में फिर दिल्ली के रामलीला मैदान में अनशन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें