फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो महिलाओं की मौत के बाद पुलिस थाने में बवाल

Sat, 03 May 2014 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजगंजबेहटा (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर की बाइक से टक्कर में शुक्रवार रात यूपी में बिसौली क्षेत्र के गांव मदनजुड़ी निवासी मंजू पत्नी पप्पू और उनकी जेठानी अंगूरी पत्नी रामनिवास की मौत के बारह घंटे बाद भी रिपोर्ट लिखने और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी में पुलिस की आनाकानी से गुस्साए परिवार वालों और ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह उन्होंने फैजगंजबेहटा थाने के सामने दोनों शव रखकर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद (एमएफ) हाईवे जाम कर दिया। पब्लिक ने थाने में पथराव कर खिड़कियों के शीशे और फर्नीचर तोड़ दिए। पुलिस जिप्सी तोड़ दी गई।

पथराव से दरोगा आरबी गंगवार के पैर का अंगूठा फट गया तो जिप्सी ड्राइवर आरके शर्मा को भी आंशिक चोटें आईं। एसपी देहात ओमप्रकाश यादव ने मौके पर जाकर स्थिति संभाली। दो घंटे बाद जाम खुला तो मुसाफिरों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। दोपहर बाद एसएसपी ने भी थाने का मुआयना किया।
विज्ञापन

थाने के शीशे, पुलिस की जिप्सी तोड़ी

दोनों महिलाएं विवाह समारोह में जारई गांव जा रही थीं और अंगूरी के बेटे सुनील की बाइक पर बैठी थी। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद दोनों महिलाओं के शव थाने लाए गए। ट्रैक्टर को भी थाने ले आया गया लेकिन चालक फरार हो गया था।

घटना के बारह घंटे बाद भी जब पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी और चालक को गिरफ्तार करने का प्रयास भी नहीं किया तो रामनिवास और उनके परिवारवालों ने एसओ अवनीश यादव से बात की। एसओ के टरकाने पर उन्हें गुस्सा आ गया। उत्तेजित भीड़ ने थाने पर पथराव कर दिया।

थाने की खिड़कियों के शीशे और पुलिस जिप्सी तोड़ दी।
विज्ञापन

हंगामे के कारण थाने का चैनल करना पड़ा बंद

हंगामा बढ़ने पर एसओ थाने के अंदर चले गए। सिपाहियों ने अंदर से चैनल बंद कर दिया। सुबह आठ बजे से जाम लगा तो दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एसपी देहात ने पीड़ित पक्ष को समझाकर हाईवे से शव हटवाए। रामनिवास ने रानेट गांव के ट्रैक्टर चालक नन्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। भीड़ पर भी मुकदमा दर्ज करने के संकेत मिल रहे थे।

एसएसपी अतुल सक्सेना ने बताया कि भागने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी तत्काल नहीं हो सकती। मौके पर जाकर जो देखा उससे लगा कि पुलिस और पब्लिक के बीच संवादहीनता रही। इसमें सभी पहलुओं की जांच एसपी देहात से कराई जा रही है। उनकी रिपोर्ट पर दोष तय करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें