फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबाई बढ़ाने के लिए कसरत कर रहा था युवक, गले में फंदा कसने से हो गई मौत

विज्ञापन
अमरोहा के गंगवार गांव निवासी अजमतउल्लाह की कसरत के दौरान गले में फंदा कसने से मौत हो गई। - फोटो : HASANPUR
विज्ञापन
अमरोहा। लंबाई बढ़ाने के लिए कसरत कर रहे युवक की गले में रस्सी का फंदा कसने से मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन

रहरा थानाक्षेत्र के गंगवार गांव में नियामतुल्लाह का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे है। पेशे से लकड़ी कारोबारी नियामतुल्लाह धर्मकांटा चलाते हैं। उनका 18 वर्षीय बड़ा बेटे हाफिज अजमतुल्लाह की लंबाई कम थी। लिहाजा वह लंबाई बढ़ाने के लिए रोजाना कसरत करता था। रविवार तड़के करीब पांच बजे अजमतुल्लाह अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में कसरत कर रहा था। इस दौरान गले में रस्सी का फंदा कस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अजमतुल्लाह शरीर के साथ गर्दन की लंबाई बढ़ाने के लिए रस्सी को गले एवं सिर में बांधकर तरह-तरह की एक्सरसाइज करता था। एक्सरसाइज के दौरान उसके हाथ पाइप से छूट गए, जिसकी वजह फंदा कस गया और उसकी जान चली गई। करीब छह बजे परिजनों ने उसे कमरे में नीचे गिरा देखा तो होश उड़ गए। निजी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। युवक दो भाइयों में बड़ा था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें