फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तिगरी मार्ग पर हादसे में जान गंवाने वाले युवक की हुई पहचान

विज्ञापन
विज्ञापन
गजरौला। तिगरी मार्ग स्थित शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव के पास हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान हसनपुर कोतवाली के गांव अब्दीपुर निवासी विपिन के रूप में हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। उसके साथी की हालत भी नाजुक है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब छह बजे शाहपुर उर्फ साहबपुर गांव के पास बाइक सवार दो युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया था। पहचान न होने पर पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया था। बुधवार को उसकी पहचान हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव अब्दीपुर निवासी विपिन (26) के रूप में हुई। थाने पहुंचे परिजनों ने बताया कि विपिन अपने चचेरे भाई गौतम के साथ तिगरी गंगा मेले से लौट रहा था। अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत
गजरौला। हादसे में घायल दारानगर गांव के निवासी अशोक की मंगलवार की देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

दारानगर गांव निवासी अशोक (30) खेती कर परिवार का गुजारा करता था। परिजनों का कहना है कि वह 14 नवंबर को नगलिया अड्डे पर आया था। यहां अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराने पर चौधरपुर स्थित निजी अस्पताल को रेफर कर दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान बीते मंगलवार शाम उसकी सांस थम गईं। परिजनों के कहने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर पंकज तोमर ने पुलिस कार्रवाई की पुष्टि की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें