फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे युवक की मौत

विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मारा गया रोहित चौधरी का फाइल फोटो व परिजन विलाप करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
बछरायूं। गजरौला की दिशा में जा रहे एक मिनी ट्रक चालक ने ओवरटेक करते समय सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मिनी ट्रक को पुलिस की सूचना पर गजरौला में पकड़ लिया गया। युवक की मौत की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव फत्तेपुर निवासी रोहित चौधरी पुत्र पंचम चौधरी उम्र 28 साल गजरौला की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। वह मंगलवार की सुबह लगभग 11 बजे सड़क किनारे खड़ा हुआ था। गजरौला की दिशा को जा रहे एक मिनी ट्रक ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवरटेक करते समय रोहित को रौंद दिया। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक मिनी ट्रक को भगा कर ले गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना पुलिस की सूचना पर गजरौला पुलिस ने मिनी ट्रक को पकड़ लिया। मौत की जानकारी होने पर रोहित के परिजन रोते बिलखते मौके पर आ गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रोहित अपने परिवार में इकलौता पुत्र था और उसकी शादी दो साल पहले ही हुई थी। थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के ताऊ वचन सिंह की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
रोहित की ताई की भी मौत हुई
बछरायूं। कहावत है कि विपत्ति कभी अकेले नहीं आती हैं। वचन सिंह के परिवार के साथ यह कहावत सच साबित हो रही है। वचन सिंह के भाई रामवीर सिंह की पत्नी व रोहित की ताई रामवती उम्र 65 साल को सोमवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी और फरार हो गया था। रामवती गंभीर रूप से घायल हो गई थी। परिजन उनको सरकारी अस्पताल ले गए थे। मंगलवार की सुबह परिजन रामवती का दिमाग का सीटी स्कैन कराने के लिए मेरठ ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनको रोहित की सड़क दुर्घटना में मौत की जानकारी दी गई तो परिजन उनको वापस ले आए। अभी परिजन रोहित के शव के पोस्टमार्टम से आने का इंतजार ही कर रहे थे कि रामवती ने भी दम तोड़ दिया। परिवार में सड़क दुर्घटना में दो मौत होने से चीत्कार मचा हुआ है। गांव वाले भी परिवार के भाग्य की चर्चा कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें