अमरोहा। ट्रेन से कटकर अज्ञात युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी मशक्कत के बाद युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
मंगलवार की रात करीब एक बजे देहात थाना क्षेत्र के अंबरपुर और पचोखरा गांव के बीच रेलवे ट्रैक पर अज्ञात युवक का शव लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। थोड़ी देर में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। स्थानीय लोगों से शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया। लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं उसके पास ऐसा कोई सबूत भी नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। लिहाजा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। एसओ सुनील कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। युवक की मौत ट्रेन से कटकर हुई है। स्थानीय लोगों ने शव को पहचानने से इनकार किया है। प्रथम दृष्टया युवक चलती ट्रेन से गिरकर हादसे का शिकार हुआ है। शव की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।