फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली-गलौज के विरोध पर युवक पर हमला, मेरठ में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
गाली गलौज का विरोध करने पर दबंगों ने रास्ते में मिले युवक को घेरकर उस पर हमला बोल दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को सीएचसी में लाया गया। जहां से रेफर कर दिया गया। अमरोहा जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद यहां से भी रेफर किया गया। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने इस संबंध में गांव के ही निवासी तीन सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली निवासी 30 वर्षीय समरपाल पत्र वीर सिंह रोजगार सेवक के अधीन गांव में मनरेगा का काम करवाता है। थाना पुलिस के मुताबिक वह मंगलवार की रात रास्ते में जा रहा था। इसी दौरान गांव के ही तीन लोग उसे रास्ते में मिल गए। आरोप है कि तीनों ने उसे देखकर गालियां देनी शुरू कर दीं। जिसका विरोध करने पर तीनों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों का कहना है कि आरोपियों ने उसके सिर में फावड़ा मार दिया, जबकि कुछ लोग कह रहे हैं कि उस पर पंखा से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी में लाया गया। जहां पर हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी सुधार नहीं होने पर मेरठ रेफर किया गया। अभी उसकी हालत में सुधार नहीं है। पुलिस और खुंगावली के ग्राम प्रधान पति राजेश सिंह का कहना है कि समरपाल की हालत गंभीर बनी है। वह अभी बोल नहीं रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी है। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि गांव में कहासुनी के दौरान युवक पर हमले का मामला सामने आया है। युवक गंभीर रूप से घायल है। मेरठ में उसका उपचार चल रहा है। इस मामले में आरोपी योगेश उसके भाइयों कुंवरपाल व पूसा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी फरार चल रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें