फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-बारिश में धड़ाम हुई बिजली आपूर्ति, धूल ने किया पेरशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आंधी ने जन जीवन को बुरी तरह से प्रभावित कर दिया। लेकिन गर्मी से हल्की राहत जरूर मिली। जिसके चलते बिजली आपूर्ति धड़ाम हो गई। लोगों को पानी की समस्या से गुजरना पड़ा। आंधी में जगह-जगह पेड़ गिरने से मार्गों पर यातायात प्रभावित हो गया। बामुश्किल पेड़ों को हटाकर यातायात शुरू कराया गया। जबकि देर रात तक शहर और ग्रामीण इलाकों में बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

अपैल महीने की शुरूआत से ही भीषण गर्मी ने बेहाल कर रखा था। लेकिन बुधवार की शाम अचानक मौसम ने करवट बदल ली। अचानक से तेज हवाएं चलने लगीं। तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। देखते ही देखते बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आंधी के कारण देहात क्षेत्रों में जगह-जगह पेड़ गिर गए तो वहीं शहरी क्षेत्र में जगह-जगह होर्डिग्स व बोर्ड गिर गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। कई स्थानों बिजली के तारों पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। वहीं झमाझम बारिश हुई। आंधी के चलते देर रात तक बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाई। बिजली न आने से लोगों को भीषण गर्मी में सोना पड़ा। हालांकि तेज हवाओं के चलने से गर्मी से मामूूली राहत मिली। मगर उनके सामने पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई। हालांकि की कई स्थानों पर पेड़ों को हटाकर यातायात को सुचारु किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें