फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली/अमरोहा। ससुराल से घर लौटते समय सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई शव को सुपुर्दे-ए-खाक कर दिया है। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

यह हादसा संभल के असमोली थानाक्षेत्र के तलवार शाहबाजपुर गांव में हुआ था। कोतवाली डिडौली क्षेत्र के फतेहपुर अब्बू गांव में शाहिद हुसैन का परिवार रहता है। परिजनों के मुताबिक बुधवार को उनका बेटा यूसुफ अली अहरौला माफी स्थित अपनी ससुराल से घर लौट रहा था। असमौली थानाक्षेत्र के तलवार शाहबाजपुर गांव के पास पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने यूसुफ की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में यूसुफ गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां शुक्रवार की रात उपचार के दौरान यूसुफ की मौत हो गई। शनिवार को परिजनों ने बगैर कानूनी कार्रवाई के शव को सुपुर्दे-ए- खाक कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें