फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र के पहले दिन हुई मां शैलपुत्री की आराधना

विज्ञापन
प्राचीन देवी मंदिर में श्रद्घालु पूजा करते हुए - फोटो : DHANAURA
विज्ञापन
अमरोहा। शारदीय नवरात्र के पहले दिन जिलेभर में मां शैलपुत्री की आराधना की गई। भक्तों ने मातारानी के भजन गए। मंदिरों में अखंड ज्योति की स्थापना की गई। सुबह तड़के से ही मंदिरों के आगे भक्तों की लाइन लग गई। घरों में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर मां की आरती गई।
विज्ञापन

अमरोहा में श्रद्धालुओं ने माता रानी का व्रत रखकर परिवार की खुशहाली की कामना की। घर और मंदिरों में विधिविधान से कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति जलाई गई। सुबह साढ़े आठ बजे से ही माता रानी शैलपुत्री की पूजा अचर्ना के लिए मंदिरों में भक्तों की भीड़ लग गई। मंदिरों में घंटे की ध्वनि और शंखनाद से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। शाम को महिलाओं ने मंदिरों में भजन कीर्तन किया। माता रानी की चौकी सजाई गई। श्रद्धालुओं ने उपवास रखा। उपवास का सिलसिला नौ दिन तक चलता रहेगा। शाम को भी माता के मंदिरों में विशेष आरती की गई। जिसमें शामिल होकर श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। लोगों ने दिनभर व्रत रख अधिकांश समय पूजा अर्चना में बिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें