फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने मनाई महाराजा अग्रसेन की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। महाराजा अग्रसेन की जयंती गुरुवार को मनाई गई। इसके साथ ही लक्ष्मी जी और गणेश जी की आरती की गई। शहर के आजाद रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन जी की मूर्ति पर माल्यार्पण हुआ।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के अध्यक्ष कुंवर विनीत अग्रवाल ने कहा कि अग्रसेन महाराज जी द्वारा चलाए गए सेवा समर्पण कार्यक्रम के तहत उनके पद चिन्हों पर चलते हुए सेवा करने का संकल्प लेते हैं। उन्होंने कहा कि निर्धन व्यक्ति अपनी बेटी का विवाह करने में असमर्थ होंगे। उसके लिए अग्रवाल समाज उनकी शादी कराएगा। इसके साथ ही जानकारी गुप्त रखी जाएगी, जो भी अग्रवाल समाज का व्यक्ति परिवार में किसी व्यक्ति का इलाज कराने में असमर्थ है और उसको आवश्यकता है तो उसका इलाज कराने का भी अग्रवाल समाज संकल्प लेता है। उन्होंने कहा कि पहले समाज का और परिवार का ध्यान रखेंगे, क्योंकि यही सेवा का भाव महाराजा अग्रसेन जी ने सिखाया है।
उन्होंने कहा कि उनके राज्य में एक ईंट और एक रुपये का चलन था, जिसकी वजह से महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज जी युग प्रवर्तक माने जाते हैं। अन्य वक्ताओं ने कहा की महाराजा अग्रसेन समाजवाद के पक्षधर थे। उनके अंदर करुणा एवं दया की भावना भरी हुई थी। महाराजा अग्रसेन जी के द्वारा ही अग्रोहा धाम की स्थापना की गई जो कि अपने समाज के लोगों का तीर्थ स्थल के रूप में जाना जाता है। संरक्षक अनुपम गर्ग ने धन्यवाद जताया। इसके बाद प्रसाद वितरित की गई।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. दीपक अग्रवाल, बीडी अग्रवाल, विनय प्रकाश आर्या, अभय आर्या, शंभू दयाल, मुकेश अग्रवाल, डॉ. सरल राघव, डॉ. पवन गर्ग, सिद्धार्थ अग्रवाल, अंबरीश अग्रवाल, सुनील गुप्ता, हिरदेश गोयल, अमित मोहन गोयल, वरुण अग्रवाल, सुमित सरन, मनु कमल, दीपक बंसल, मनुज गोयल, अर्पण सिंघल, संजीव गोयल, दीपक अग्रवाल, कपिल गुप्त, वरुण गुप्त, योगेश्वर दयाल, निशिन सरन, डॉ. मुकुल नवाब, कमल अग्रवाल, हरिओम अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अनुज गोयल, एनके गर्ग, गीतेश अग्रसवाल, वंश अग्रवाल, आशुतोष मोहन गुप्त, प्रांची अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, अंकित गोयल, अनुभव गोयल, संजय अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अनुपम अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें