फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं में अपराधियों का डर नहीं होना चाहिए ः डीआईजी

विज्ञापन
ेश सेवा के साथ मां का फर्ज भी: मंगलवार को पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गय - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
अमरोहा। डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर ने पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में महिला पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति को प्रभावी बनाने के लिए पाठ पढ़ाया। कहा कि किसी भी महिला के अपराधियों का डर नहीं होना चाहिए। महिलाओं को पुलिस हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने महिला पुलिस कर्मियों से बीट के बारे में पूछा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर डीआईजी मुरादाबाद शलभ माथुर अमरोहा पुलिस लाइन पहुंचे। यहां नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति फेज-थ्री के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने महिला पुलिस बीट अधिकारी के रूप में नामित महिला पुलिसकर्मियों से कहा कि वह क्षेत्र में जाकर बालिकाओं और महिलाओं से संवाद स्थापित करें। मोबाइल से समय समय पर संपर्क करें। हिंसा, दहेज उत्पीड़न, साइबर हिंसा के बारे में जागरूक करें। गांवों के अपराधियों और मुख्य विवाद के बारे में जानकारी लें। छात्राओं को स्कूल जाते और आते समय स्कूल के अंदर व बाहर सावधानी बरतने और आत्म सुरक्षा के उपायों के विषय में जागरूक कराएं। महिलाओं, छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 112, 1090, 181, 108, 1076 के बारे में बताया जाए। कहा कि छात्राओं को उत्पीड़न का शिकार हो रही महिलाओं के प्रति भी जागरूक करना होगा। कहा कि बीट क्षेत्र में जाने से पहले अपराध रजिस्टर का अवलोकन करें, हेल्प लाइन नंबर और थाने का सरकारी नंबर देने के साथ ही अपने मोबाइल नंबर भी दें। क्षेत्र में अवैध शराब, किराएदार, पुराने वाहन खरीदने-बेचने वाले, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले, हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी जानकारी रखें। महिलाओं से सामंजस्य बनाने के साथ वाट्सएप ग्रुप बनाकर बीट की महिलाओं के संपर्क में रहें।
विज्ञापन

इसके बाद डीआईजी, डीएम बीके त्रिपाठी, एसपी पूनम ने महिला पुलिस कर्मियों की स्कूटर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें