मलेरिया और टाइफाइड बुखार से ग्रस्त एक महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन महिला को शहर सीएचसी ले गए, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महिला अस्पताल के फर्श पर पड़ी तड़पती रही। लापरवाह डाक्टरों ने महिला को इमरजेंसी ट्रीटमेंट देना भी मुनासिब नहीं समझा गया, और मुरादाबाद रेफर कर दिया।
नौगांवा थाना क्षेत्र के गांव बांसखेड़ी निवासी मोहम्मद शौकीन की पत्नी सैफीना लंबे समय से मलेरिया और टाइफाइड बुखार से पीड़ित है। शनिवार की दोपहर अचानक सैफीना की तबीयत बिगड़ गई और तड़पने लगी। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। लापरवाह डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पीड़िता की बहन नुशरत का कहना है कि एंबुलेंस से महिला को दोबारा जिला अस्पताल लेकर चली गई।
मामला संज्ञान में नही हैं। में बाहर ट्रेनिंग में आया हुआ हूं, सोमवार को पहुंचकर स्टाफ से घटना की जानकारी ली जाएगी। डा. रामनिवास सीएमएस-जिला अस्पताल
सुविधाओं के अभाव के कारण महिला को मुरादाबाद रेफर किया गया था। उसे मुरादाबाद से क्यों लौटाया गया इसकी जानकारी नहीं है। महिला को दोबारा जिला अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।चरन सिंह, चिकित्सक जिला अस्पताल