फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: बाइक के आगे कुत्ता आने से गिरीं महिला पंचायत सहायक, गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बुरावली। रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार के पास बाइक के सामने कुत्ता आने से गिरकर पंचायत सहायक लायबा नूर (23) की मौत हो गई, जबकि उनका भाई समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन

गांव बांसका कला निवासी मास्टर इकबाल की बेटी लायबा नूर गांव में ही पंचायत सहायक थीं। परिजनों के मुताबिक, बुधवार देर शाम वह भाई समीर के साथ बाइक से हसनपुर से गांव लौट रही थीं। रहरा-हसनपुर मार्ग पर गंगवार गांव के पास अचानक बाइक के सामने कुत्ता आ गया। इससे बाइक फिसलकर गिर गई और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर जुटे लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। परिजन लायबा नूर को बेहतर इलाज के लिए मुरादाबाद ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वह छह भाई-बहनों में पांचवें नंबर पर थीं। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीओ पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें