फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू से महिला की मौत, दरोगा सहित सात में पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा/हसनपुर/रूखालू। स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बाद भी जिले में डेंगू और बुखार का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को फिर एक महिला की डेंगू से मौत हो गई। जबकि दरोगा सहित सात मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक डेंगू के 609 मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

हसनपुर क्षेत्र के गांव डाकेवाली निवासी अतर सिंह की पत्नी सुरेश देवी करीब एक माह से बुखार से पीड़ित थी। परिजनों ने पहले तो महिला को हसनपुर में निजी अस्पताल में दिखाया। उसके बाद परिजनों ने उसे गढ़मुक्तेश्वर ले गए। यहां भी फायदा नहीं हुआ तो उसे मेरठ में भर्ती कराया। जहां शनिवार की रात को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उसे डेंगू की पुष्टि की थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। उधर, हसनपुर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जय कुमार को पिछले पांच दिनों से बुखार आ रहा है। चिकित्सकों ने उन्हें डेंगू की पुष्टि की है। इसके अलावा जिलेभर में 17 वर्षीय किशोरी सहित डेंगू के छह नए मरीज मिले हैं। जिले में अब तक डेंगू के मरीजों की संख्या 609 हो गई है। जबकि 36 से अधिक लोगों डेंगू और बुखार से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें