फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: पहले भी जिले में रिश्वतखोरी में हो चुकी है धरपकड़

Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। रिश्वत लेते विनियमित क्षेत्र के जेई और बिचौलिया की गिरफ्तारी का जिले में पहला मामला नहीं है। पहले भी रिश्वतखोरी का बदनुमा दाग अमरोहा के माथे पर लगता रहा है। एंटी करप्शन की टीमों ने बीते 12 सालों में कई बार दस्तक दी और दस सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा है। रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारी सरकार और इमानदार अफसरों की छवि को धूमिल कर रहे हैं।
विज्ञापन


तीन मई 2023 को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने दस हजार रुपये की रिश्वत लेते समय बिजली विभाग के जेई अखिलेश सिंह को गिरफ्तार किया था। जेई ने यह रिश्वत किसान से ट्यूबवेल का कनेक्शन देने के बदले मांगी थी। 13 सिंतबर 2019 को एंटी करप्शन मुरादाबाद की टीम ने कचहरी चौकी में तैनात दरोगा नन्हे बाबू को शहर के एक पेट्रोल पंप पर पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया था। दरोगा ने यह रिश्वत मुकदमे में चार्जशीट लगाने के नाम पर वादी के पति से ली थी।

इसके तेरह दिन बाद एक बार फिर एंटी करप्शन की टीम ने अपर जिला सूचना अधिकारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार कर लिया था। 17 अगस्त 2018 को एंटी करप्शन की टीम ने चकबंदी कानूनगो महेंद्र सिंह को भी पांच हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ पकड़ा था। कानूनगो ने जोया क्षेत्र के श्यौनाली गांव निवासी किसान शहजाद यूसुफ से लाखों रुपये लेने के बाद भी चक बिगाड़ दिया था। सही करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे थे।
विज्ञापन


2013 में पपसरा चौकी में तैनात दरोगा को रिश्वत लेते समय एंटी करप्शन ने रंगे हाथ पकड़ा था। पांच दिसंबर 2024 को हसनपुर के अगरौला कलां व धीमरखेड़ी के हल्का लेखपाल नाजिम को 15 हजार रुपये की रिश्वत के साथ पकड़ा था। अब ताजा मामला विनियमित क्षेत्र के जेई भानू प्रताप सिंह और बिचौलिया शादाब की गिरफ्तारी की है।
एआरटीओ कार्यालय का बाबू और निजी कर्मी भी रिश्वत लेते पकड़े गए थे

26 फरवरी 2024 को मुरादाबाद एंटी करप्शन की टीम ने अमरोहा एआरटीओ कार्यालय के बाबू अमय कुमार उर्फ अमिया और निजी कर्मचारी शाने अली उर्फ शाने को 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया था। एंटी करप्शन की टीम ने यह कार्रवाई किसान नेता की शिकायत पर की थी। किसान नेता नारंगपुर में ट्रैक्टर की एजेंसी चलाते हैं। हर साल के एआरटीओ कार्यालय से एजेंसी का रीन्यूअल होता है। एजेंसी के रीन्यूअल के लिए किसान नेता कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। इस दौरान बाबू अमय कुमार उर्फ अमिया और कार्यालय में तैनात प्राइवेट कर्मचारी शाने अली उर्फ शाने ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांग की थी। बाद में 20 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें