फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से विवाद के बाद पत्नी फंदे पर झूली

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा(अमरोहा)। थाना क्षेत्र के गांव अमहेड़ा में गुरुवार की रात एक महिला फंदे पर झूल गई। महिला का शव घर के भीतर कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

जिला संभल के थाना नखासा क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर बिशनपुर निवासी रजनी उम्र 32 साल की शादी थाना के गांव अमहेड़ा निवासी तरुण के साथ नौ साल पहले हुई थी। बताया जाता है कि गुरुवार को पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे क्षुब्ध होकर विवाहिता कमरे के भीतर फंदे पर झूल गई। देर रात उसका शव फंदे पर लटका मिला तो परिजनों में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलने पर मायके वाले भी आ गए। थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और उसके शव को अपने कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक वरुण कुमार ने बताया कि मृतका के भाई पीतम सिंह की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आया है।
दिवाली की खुशियां मातम में बदली
मंडी धनौरा। रजनी की शादी 9 साल पहले तरुण के साथ हुई थी। बताया जाता है कि दोनों के बीच अच्छे संबंध थे। गुरुवार को दिवाली के दिन रजनी ने अपने पति के साथ नगर में आने की इच्छा व्यक्त की थी। लेकिन किसी कारण तरुण ने धनौरा जाने में असमर्थता व्यक्त की। बताया जाता है कि इसको लेकर दोनों में विवाद हुआ था। रजनी के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। दीपावली के दिन जब पूरा गांव खुशियां मना रहा था तब वहीं तरुण के परिवार में मातम छाया हुआ था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें