फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम सुहाना, सड़कों पर जलभराव से लोगों को हुईं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मौसम के मिजाज में शनिवार की शाम को बदलाव आया। बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। इसके अलावा तेज बारिश से सड़कों पर जलभराव हो गया। इसके चलते राहगीरों को दुश्वारियां हुई। शाम को लोग खरीदारी के लिए लोग नहीं निकले। इसके चलते कारोबार प्रभावित रहा। वहीं आवाजाही कम होने से सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे के बाद मौसम से यू टर्न लिया। आसमान में काले बादल छा गए। बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसके चलते मौसम के मिजाज में नरमी आ गई। द्वितीय शनिवार के चलते सरकारी छुट्टी रही। लिहाजा लोग घरों में रहे। शाम लगभग छह बजे के बाद दोबारा बारिश श्रू होने लगी। झमाझम बारिश से मौसम के मिजाज नरम हो गया। बारिश के चलते कोट चौराहा, शफातपोता, आजाद रोड, बटवाल, बसावनगंज, बड़ा दरबार, लकड़ा, नौबत खाना आदि मोहल्लों में नालियां ओवरफ्लो हो गई। इसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इसके अलावा जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के सामने की सड़क पर पानी जमा हो गया। इसके चलते कांठ रोड की तरफ आने जाने लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश से शाम के समय का कारोबार प्रभावित हो गया। वहीं शाम को गुलजार रहने वाले चौक चौराहों पर सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें