तहसील क्षेत्र के गांव ढबारसी की दिशा से करीब 50 गांव के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय गंगेश्वरी से जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की हालत खस्ता है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग में तीन स्थानों पर जलभराव की समस्या है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा।
इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव सांथलपुर में प्राथमिक विद्यालय के गेट पर पानी जमा रहता है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने कारण दिक्कत हो रही है। जिसके विद्यालय आने वाले छात्र छात्राओं को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। साथ ही लोगों के घरों में भी गंदा पानी पहुंच जाता है। वहीं सांथलपुर के पल्लादेवी मंदिर पर स्थित वृहद गोवंशीय आश्रय स्थल होने के कारण जनपद के अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है। गांव सिमथला में भी जलभराव की दिक्कत है। बार-बार शिकायत के बावजूद भी इस तरफ ध्यान नहीं दिया जा रहा। करीब पांच वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। लोगों ने समस्या का निराकरण कराने की मांग की है।
सांथलपुर व सिमथला में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारियों को तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। शीघ्र ही जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी।
लक्ष्मण प्रसाद, बीडीओ, गंगेश्वरी