कैलसा। देहात क्षेत्र में बहने वाली गांगन नदी भारी बरसात होने के कारण उफान पर थी,जिसकी वजह से खेतों के साथ-साथ पुल भी डूब गए लेकिन अब जलस्तर कम होने से पुलों से आवाजाही शुरू हो गई और खेतों में भी कुछ पानी कम हो रहा है,पर उन फसलों में पानी भरा हुआ है, जहां पर गहराई ज्यादा है। इससे किसान परेशान हैं।
ग्राम नन्हेड़ा अलयारपुर निवासी किसान धर्मपाल, चंद्रपाल, बब्लू, सत्तार ने बताया कि जो खेत गहराई में है। उनमें अभी पानी भरा हुआ है। जिसके चलते फसल खत्म होने की आशंका है। धान और गन्ने की फसल में पानी भरा हुआ है। दर्जनों गांव के किसानों का कहना है कि अगर रोजाना जलस्तर कम होता गया तो गहरे खेतों की फसल भी बच सकती है। जनपद की बान नदी पिछले कई सालों से सूखी पड़ी थी। अब इस नदी में भी पानी आया है।