फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तेंदुआ दिखने के दूसरे दिन भी दहशत में रहे सिरसा और उमरपुर के ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। देहात क्षेत्र में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों की नींद उड़ी हुई है। गांव रघुनाथपुर के बाद अब सिरसा और उमरपुर के बीच तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत है। सोमवार देर रात दोनों गांवों को जोड़ने वाले रास्ते पर तेंदुआ बीच सड़क पर खड़ा दिखाई दिया था। करीब दो मिनट तक सड़क पर रुकने के बाद वह जंगल की ओर चला गया। मंगलवार को तेंदुए के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में डर का माहौल बना रहा।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक, सोमवार देर रात रास्ते से गुजर रहे लोगों की नजर अचानक सड़क पर खड़े तेंदुए पर पड़ी। तेंदुए को सामने देखकर लोग सहम गए। इस दौरान कुछ लोगों ने उसके फोटो बना लिए। तेंदुए के जंगल की ओर जाने के बाद भी ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई।
मंगलवार को लोग खेतों पर जाने और गांव के रास्तों से गुजरने में सतर्कता बरतते नजर आए। मामले की जानकारी मिलने पर मंगलवार को वन विभाग की टीम गांव पहुंची। टीम ने ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई और उन्हें सतर्क रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

वनकर्मियों ने महिलाओं और बच्चों को अकेले खेतों पर नहीं भेजने तथा खेतों में काम के दौरान समूह बनाकर जाने की अपील की। डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए की सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर जानकारी जुटाई गई। वन विभाग की टीम क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है। जल्द ही जंगल में पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें