फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha: शिक्षक पर बच्चों से अश्लील हरकत कराने का आरोप, ग्रामीणों ने की आरोपी की पिटाई

Mon, 22 Aug 2022 08:12 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, हसनपुर (अमरोहा)

सार

हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात इंचार्ज अध्यापक पर आरोप है कि वह रोजाना छुट्टी के बाद तीन-चार बच्चों को रोक लेता है और बच्चों से अश्लील हरकत कराता है। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो सोमवार सुबह परिजन विद्यालय में पहुंच गए और शिक्षक की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
शिक्षक पर बच्चों से अश्लील हरकत कराने का आरोप
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हसनपुर ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर बच्चों से अश्लील हरकत कराने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विद्यालय में घुसकर शिक्षक की पिटाई कर दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मामला हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात 40 वर्षीय इंचार्ज अध्यापक पर आरोप है कि वह रोजाना छुट्टी के बाद तीन-चार बच्चों को रोक लेता है और बच्चों से अश्लील हरकत कराता है। बच्चों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो परिजन आग बबूला हो गए।

सोमवार सुबह परिजन एकत्र होकर विद्यालय में पहुंच गए और शिक्षक से कहासुनी के बाद उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर तमाम ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामला शांत कराया। पुलिस ने छुट्टी कराने के बाद स्कूल बंद करवाया। इसके बाद तमाम शिक्षक एकत्र होकर कोतवाली पहुंच गए और ग्रामीण भी भारी संख्या में कोतवाली पहुंच गए। यहां पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार त्यागी का कहना है कि शिक्षक से मारपीट का मामला सामने आया है। जो आरोप शिक्षक पर लगाए गए हैं। उनकी जांच की जा रही है। वहीं शिक्षक ने खुद पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें