बंबूगढ़ बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार तेजी से हवा में उछलते हुए दूर जा गिरा। हालांकि, अगले पल ही वह उठा और बाइक स्टार्ट कर चलता बना। यह घटना एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार को इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
स्थानीय लाेगों का कहना है कि इतनी तेज हवा में उछल कर नीचे गिरकर चोट न आना समझ से परे है। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।