फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: तालाबों की खोदाई पूरी न होने पर अमरोहा के बीडीओ का वेतन रोका

Tue, 10 Jun 2025 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांवा सादात (अमरोहा)।
विज्ञापन

तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के बाद डीएम ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने लंबे समय से लंबित चल रहे वादों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही मिशन-100 के तहत तालाबों की खोदाई में लापरवाही बरतने पर बीडीओ अमरोहा का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जब तक तालाबों की खोदाई का काम पूरा नहीं होगा, तब तक वेतन नहीं दिया जाएगा।
शनिवार को बकरीद का अवकाश होने के कारण सोमवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। नौगांवा सादात तहसील में डीएम निधि गुप्ता वत्स ने लोगों की समस्याएं सुनीं। तहसील दिवस के बाद डीएम ने तहसील स्तर के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। यहां उन्होंने धारा 34 और 67 के एक से पांच वर्ष पुराने वादों के निस्तारण की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के साथ होना चाहिए। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा उन्होंने कोर्ट के आदेशों के अनुपालन की स्थिति, मिलजुमला गाटों के विभाजन की कार्य योजना की प्रगति, तालाबों, पशुचर भूमि पर अवैध कब्जे, अविवादित विरासत, लेखपालों की दिनचर्या बही सहित अन्य किए जाने वाले कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी भूमि पर कब्जा नहीं होना चाहिए। एसडीएम कोर्ट में 2012 से एक मामला लंबित चलने पर उन्होंने शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर कहीं भी कोई कब्जा नहीं होना चाहिए। डीएम के मिशन-100 के तहत तालाबों की खोदाई में लापरवाही बरतने पर उन्होंने बीडीओ अमरोहा के वेतन रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक खोदाई का काम पूरा नहीं होगा, तब तक वेतन बाधित रहेगा। उन्होंने सभी लेखपाल अपनी बही में पूरे दिन का लेखाजोखा रखने के लिए कहा।
उन्होंने कहा की एसडीएम धारा 67 के सभी प्रकरणों पर मौके पर जाकर अनुपालन सुनिश्चित कराएं। मिलजुमला के मामलों में रोस्टर के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें। उन्होंने चरागाह, तालाब पर अवैध कब्जों को प्राथमिकता के साथ हटवाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदार आदि शामिल रहे।
शिकायतों के फीडबैक में असंतुष्टि पर कई अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब

अमरोहा।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम ने कई शिकायतकर्ताओं का फीडबैक भी लिया। फीडबैक में शिकायतकर्ताओं के असंतुष्ट होने पर डीएम ने तहसीलदार नौगांवा सादात समेत पांच अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता वत्स नौगांवा सादात तहसील में फरियादियों की समस्याओं को सुनने के लिए पहुंची थीं। उन्होंने शिकायतकर्ताओं का फीडबैक भी जाना। कई मामलों में शिकायतकर्ताओं ने निस्तारण से असंतुष्टी जाहिर की। उन्होंने गुणवत्ता पूर्ण निर्देश देते हुए तहसीलदार, नायब तहसीलदार, बीडीओ अमरोहा, एसडीओ, एक्सईएन विद्युत, राजस्व निरीक्षक कयामपुर क्षेत्र का स्पष्टीकरण तलब करते हुए वेतन रोकने के निर्देश भी दिए हैं।
27 शिकायतें आईं केवल दो का हुआ निस्तारण
नौगांवा सादात। संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान अलग-अलग विभागों की कुल 27 शिकायतें आईं, जिनमें से केवल दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन


बाकी 25 शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारित कराने के निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दी। डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। समय रहते उसका निस्तारण होना चाहिए। कोई भी शिकायत लंबित न हो। अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों की जांच करें और निस्तारण करें। कहा राजस्व से संबंधित शिकायतों का पुलिस और राजस्व के अधिकारी मौके पर जाकर संयुक्त टीम के साथ गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें