दो युवकों में कहासुनी के बाद मारपीट का वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। इस झगड़े में एक युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जबकि दूसरा आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो गया।
बृहस्पतिवार की सुबह एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवक गाली गलौज के बाद आपस में झगड़ रहे हैं। वीडियो बुधवार की रात और नगर के मोहल्ला सुल्तान नगर की बताया जा रहा है। इससे पहले दोनों साथ-साथ जा रहे थे। अचानक कहासुनी के बाद भिड़ गए। इस दौरान एक युवक अपने घर से डंडा लाया और दूसरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे युवक घायल हो गया। झगड़ा होता देख पहुंचे लोगों ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन नहीं माने। इस दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। उधर पुलिस को भी सूचना दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने झगड़े में घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा, जबकि डंडे से हमला कर रहा आरोपी पुलिस पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। थाना प्रभारी राजेश तिवारी का कहना है कि मामले की जांच और आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद