अमरोहा। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन पुलिस लाइन में बृहस्पतिवार से शुरू होगा। विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली हैं। हालांकि, अमरोहा में शारीरिक परीक्षा या अन्य फिजिकल एक्टिविटी नहीं होंगी।
एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस आरक्षी के पदों पर भर्ती की लिखित परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त 2024 को संपन्न हुई थी। दूसरे चरण के तहत 26 दिसंबर से शारीरिक परीक्षा शुरू होगी। यह परीक्षा अमरोहा को छोड़कर कई अन्य जिलों में हो रही है। इसमें सफल अभ्यर्थियों की अगले चरण में दौड़ होगी। लेकिन, अमरोहा पुलिस लाइन के बृहस्पतिवार से कामयाबी हासिल करने वाले अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन शुरू हो जाएगा। सत्यापन के लिए कमेटी बनाई गई है। यहां किसी भी अभ्यर्थी की शारीरिक परीक्षा नहीं होगी। केवल सफल अभ्यर्थियों के शैक्षिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा।
आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद