खेल निदेशालय के तत्वावधान में बुधवार को घंसूरपुर माफी स्थित एसकेएम इंटर कॉलेज में कबड्डी व खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित जूनियर व सब जूनियर वर्ग में प्रतियोगिता की शुरुआत एडीएम मायाशंकर यादव ने की।
कबड्डी के बालिका वर्ग के सब जूनियर वर्ग में एसकेएम इंटर कॉलेज पहले, प्राथमिक विद्यालय ढ्योटी दूसरे, जूनियर वर्ग में प्राइमरी स्कूल गजरौला पहले, प्राइमरी विद्यालय ढाकोवाली दूसरे, बालक वर्ग के सब जूनियर में कपसुवा प्राइमरी स्कूल पहले व एसकेएम इंटर कॉलेज दूसरे, जूनियर वर्ग में कपसुवा पहले व एसकेएम इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा।
खो-खो प्रतियोगिता के बालक वर्ग के जूनियर वर्ग में कैसकेड इंटरनेशनल स्कूल खुर्द पहले व एसकेएम इंटर कॉलेज दूसरे स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला क्रीड़ा अधिकारी देशकांत त्यागी, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामपुर मोमिन हसन, अमित कुमार, प्रबंधक मोहम्मद हसन, हीना हसन उस्मानी, प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
आलराउंडर अंबाला छावनी निवासी युवा कप्तान युवराज- फोटो : संवाद