फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicles coming from the direction of Delhi removed from Hasanpur by diverting the route

विज्ञापन
गजरौला चौपला पर वाहनों को रुट डायवर्ट करता पुलिस कर्मी। - फोटो : JPNAGAR
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। अतरासी में बन रहे फ्लाईओवर पर पिलर रखे जाने का काम चलने के कारण दिल्ली की दिशा से मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को गजरौला में चौपला पर रोक दिया गया। उनको हसनपुर की ओर से गुजारा गया। इसके चलते चौपला पर जाम की स्थिति बनी रही। ट्रैफिक को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूटे रहे।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र में अतरासी के सामने हाईवे पर फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर पिलर रखने का काम किया गया। जिसके चलते हाईवे पर जाम न लगे, इसी कारण दिल्ली की दिशा से आने वाले वाहनों को गजरौला चौपला पर रोक दिया गया। उनको रूट डायवर्ट कर हसनपुर की तरफ से गुजारा गया। जिसके चलते चौपला पर जाम के हालात बने रहे। ट्रैफिक को संभालने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। दो घंटे बाद पिलर रखने का काम पूरा होने पर हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि दो घंटे तक रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें