फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकराया वाहन, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे पर शहवाजपुर डोर के पास खड़े कंटेनर से चलता कंटेनर टकरा जाने से कृषि विभाग के कर्मचारी सहित तीन लोग घायल हो गए। घायल कर्मचारी को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि बाकी दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गाजियाबाद के इंदिरापुरम निवासी रमेश चंद्र कश्यप कृषि विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी तैनाती मोदीनगर में है। बरेली में उनकी रिश्तेदारी है। जहां पर एक रिश्तेदार की मौत हो गई। जिसमें शामिल होने के लिए बुधवार सुबह रमेश चंद्र कंटेनर में सवार होकर बरेली जा रहे थे।
इधर, शहवाजपुर डोर के निकट हाईवे पर एक खराब कंटेनर खड़ा था। जबकि जिस कंटेनर में रमेश चंद्र सवार थे, उसके चालक अमित को नींद का झोंका आ गया। जिससे उनका कंटेनर खड़े कंटेनर से टकरा गया। दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक कंटेनर का चालक अमित और उसमें सवार रमेश चंद्र व एक अन्य साथी घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। कंटेनर के केबिन में फंसे घायलों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। रमेश चंद्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि चालक और एक अन्य को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि हादसा ग्रस्त दोनों वाहन पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें