फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुओं के मांस के ढेर के सामने डांस करते युवकों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडौली(अमरोहा)। जंगल में पशु की हत्या कर उसके मांस के ढेर के सामने कुछ युवकों ने डांस किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला संज्ञान में आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। मामले में दो सगे भाइयों सहित सात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के गांव ककराली का जंगल का है। यहां एक सप्ताह पहले कुछ युवकों ने पशु की हत्या कर उसके मांस का ढेर लगा लिया। बाद में चार युवक फिल्मी गाने पर डांस करने लगे। एक साथी ने उनका वीडियो बना लिया। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।
मांस के ढेर के पास चारों युवकों का डांस करते वीडियो को देखकर पुलिस में हड़कंप मच गया। हरकत में आई पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू कर दी। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि वीडियो के आधार पर ककराली गांव निवासी हारिस, अमान, कलीम, फरुआ, चांद, अजीम और आसिम सहित सात युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें