फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से चैत्र नवरात्रे शुरू, सजे मंदिर, पूजन सामग्री की हुई खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। दो मार्च से चैत्र नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसके लिए घर मंदिरों में माता के दरबारों को सजाया जाने लगा है। कोरोना महामारी के दो साल बाद मंदिरों में पूजा पाठ हो सकेगी। इसके लिए मंदिरों में साफ-सफाई और सजावट का कार्य शुरू हो गया है। मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। नवरात्रे की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने बाजार में पूजन सामग्री की खरीदारी हुई।
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र को लेकर मंदिरों और घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में माता रानी की प्रतिमाएं और पूजन सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं। शहर के वासुदेव तीर्थ मंदिर सहित पचास से अधिक मंदिरों में माता रानी की पूजा अर्चना की जाती है। दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भजन कीर्तन होंगे। प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर नगर का इकलौता मंदिर है, जिसमें मां दुर्गा की दस भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है। इसके अलावा बाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटे वाला मंदिर, कामनाथ मंदिर, विरासत वाला मंदिर समेत क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी मंदिरों में नवरात्र के चलते धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। वहीं बृहस्पतिवार को महिलाओं ने मोहल्ला बड़ा बाजार स्थित दुकानों से पूजन सामग्री की खरीदारी की। मां दूर्गा की प्रतिमा और चुनरी की खरीदारी की। पंडित आशुतोष त्रिवेदी ने बताया कि इस बार श्रद्धालु नवरात्र पर घरों के अलावा मंदिरों में पूजा-अर्चना कर सकते हैं। इस वर्ष चैत्र नवरात्र दो 2 अप्रैल शनिवार से आरंभ हो रहे हैं। जिसका समापन 11 अप्रैल सोमवार के दिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें