फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PCS Result: आंगनबाड़ी वर्कर मां की बेटी बनी अफसर, सफलता की खबर सुनकर छलके आंसू; जानिए निधि के संघर्ष की कहानी

Thu, 25 Jan 2024 04:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा की ग्राम पंचायत तरौली के मजरा नयागांव निवासी किसान वीरपाल सिंह की बेटी निधि ने पहले ही प्रयास में यूपीपीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल की है। उनकी प्रारंभिक परीक्षा प्राइमरी स्कूल में ही हुई है। उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है।
विज्ञापन
अमरोहा की निधि और उनके माता-पिता को सम्मानित करते लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीसीएस-2023 का परिणाम घोषित होते ही जिले की दो युवतियों की किस्मत चमक गई। कक्षा पांच तक गांव के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा हासिल करने वाली किसान की बेटी निधि ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग-2023 की परीक्षा में 39वीं रैंक प्राप्त की है। उनका चयन एसडीएम के पद पर हुआ है।

विज्ञापन


जिससे परिवार व क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। हसनपुर तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत तरौली के मजरा नयागांव निवासी किसान वीरपाल सिंह की बेटी निधि ने पहले ही प्रयास में उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग- 2023 की परीक्षा में सफलता हासिल की है।

निधि की मां प्रगति गांव में ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। खास बात यह है कि निधि ने कक्षा पांच तक की शिक्षा गांव के ही प्राइमरी विद्यालय से ग्रहण की। इसके बाद 6 से 8 तक की शिक्षा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रहरई, कक्षा 10 शिक्षा भारती इंटर काॅलेज रहरा व 12 की परीक्षा बिहारी सिंह कन्या इंटर काॅलेज रहरा से उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन


2021 में हिंदू कॉलेज मुरादाबाद से बीएससी करने के बाद निधि सिविल सेवा की तैयारी के लिए दिल्ली चली गईं थीं। पहले ही प्रयास में उन्होंने यह सफलता प्राप्त की है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। कक्षा पांच तक प्राथमिक विद्यालय में निधि को पढ़ाने वाले शिक्षक प्रमोद नागर ने बताया निधि का सपना सिविल सेवा में जाने का था।

जो उसने पूरा कर लिया। निधि चार बहन भाइयों में सबसे बड़ी है। निधि ने बताया कि उन्होंने आठ घंटे पढ़ाई की। सोशल मीडिया से दूरी बनाए रखी। केवल यू ट्यूब पर ऑनलाइन क्लास लेने के लिए प्रयोग किया। निधि ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षक प्रमोद नागर, अन्य गुरुजनों व अपने माता पिता को दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें