फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPSC PCS Result: अमरोहा की ढोलक का इतिहास बता दीपशिक्षा बन गई सीओ, तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से रही दूर

Thu, 25 Jan 2024 02:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा जिले की मंडी धनौरा निवासी दीपशिखा ने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर ली है। इसके साथ ही वह पुलिस उपाधीक्षक बन गई हैं। वह तीसरे प्रयास में यह परीक्षा पास कर पाई। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रही। 
विज्ञापन
यूपीपीसीएस की परीक्षा पास करने वाली दीपशिखा को सम्मानित किया गया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी धनौरा निवासी के ठेकेदार की बेटी ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर जनपद का नाम रोशन किया है। उन्हें पुलिस उपाधीक्षक पद के लिए 40वीं रैंक हासिल की है। बेटी की सफलता पर परिजन बेहद खुश हैं। उन्होंने मिठाई खिलाकर बेटी को बधाई दी।

विज्ञापन


नगर के मोहल्ला सुभाष नगर में रहने वाले मुनेश कुमार पेशे से ठेकेदार हैं। उनकी बेटी दीपशिखा ने इंटरमीडिएट तक की परीक्षा नगर के राष्ट्रीय इंटर काॅलेज व स्नातक गजरौला के रमाबाई डिग्री कॉलेज से किया है। शुरू से ही प्रशासनिक अधिकारी बनने का सपना संजोए दीपशिखा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी।

दीपशिखा ने दो बार पहले भी पीसीएस का एग्जाम दिया, लेकिन क्वालीफाई नहीं कर पाई। तीसरे प्रयास में उसने पीसीएस एग्जाम पास कर लिया। दीपशिखा ने बताया कि उन्होंने रोजाना आठ से 10 घंटे तक पढ़ाई की। वह अपनी सफलता के लिए माता-पिता का श्रेय देती है।
विज्ञापन


एग्जाम देने तक दीपशिखा सोशल मीडिया से पूरी तरह दूर रही। उसका कहना है कि सफलता पाने के लिए एकाग्रता व स्वयं पर विश्वास होना बेहद जरूरी है। दीपशिखा के दो चाचा दिल्ली पुलिस में हैं। अब वह भी पुलिस की वर्दी पहनेंगी।

साक्षात्कार में अमरोहा के बारे में मालूम किया गया

साक्षात्कार के दौरान दीपशिखा से अमरोहा की विशेषता के बारे में पूछा गया। मालूम किया गया कि अमरोहा किस चीज के लिए अमरोहा प्रसिद्ध है। दीपशिखा ने कहा कि उसके जनपद की पहचान देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में ढोलक के लिए होती है।

एक जिला एक उत्पाद में ढोलक शामिल है। दीपशिखा ने तिगरी मेले का भी जिक्र किया। उत्तर प्रदेश के तीन हिस्सों में विभाजन किए जाने के बारे में दीपशिखा की राय जानी गई। दीपशिखा का कहना था कि जरूरी नहीं है कि किसी भी राज्य का विभाजन करने पर ही उसका विकास हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें