फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रामपुर और अमरोहा में दो सड़क हादसे, दो लोगों की जान गई, तीन लोग जख्मी

Sat, 09 Dec 2023 02:01 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा और रामपुर में हुए सड़क हादसे में किसान और मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
अमरोहा में सड़क हादसे में युवक की जान गई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रहरा हसनपुर मार्ग पर  ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर त्रिवेणी शुगर मिल जा रहा किसान हादसे का शिकार हो गया। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। जिसके नीचे दबकर किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानूनी कार्यवाही की जा रही है। 

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपलौती कलां निवासी किसान फरीद अहमद का बेटा फिरोज (27) शुक्रवार की रात अपनी ट्रैक्टर ट्राली में गन्ना लादकर त्रिवेणी शुगर मिल में आपूर्ति करने जा रहा था। हसनपुर रहरा मार्ग पर हाकमपुर गांव के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप के पास अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ट्रैक्टर पलट गया।

जिसके नीचे दबकर ट्रैक्टर चला रहा फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद फिरोज को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किसान की अभी शादी भी नहीं हुई थी। वह पांच भाइयों तथा दो बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ अरुण कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

उधर रामपुर के मिलक में लकड़ी लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें पीछे बैठे मजदूर जीवनलाल की मौत हो गई। हादसा हादसा नेशनल हाईवे पर मोगा ढाबा के करीब हुआ। अन्य मजदूर इलियास और उमर के साथ क्लीनर उस्मान जख्मी हो गया। पुलिस ने घायलों को नगर के सरकारी अस्पताल भिजवाया। जयपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें