बाथरूम में नहाने गए 55 वर्षीय प्रॉपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बाथरूम का गेट तोड़कर परिजनों ने उन्हें अचेत अवस्था में बाहर निकाला। डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।
उधर, बीते एक सप्ताह के भीतर शहर में चार लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है। मृतक जहीरुद्दीन अंसारी नगर के मोहल्ला मच्छरट्टा के रहने वाले दिवंगत नवाब अली के बेटे थे। जहीरुद्दीन अंसारी जमीन की खरीद-फरोख्त करके परिवार का पालन पोषण करते थे।
उनके परिवार में पत्नी रेहाना परवीन के अलावा दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके एक बेटे मोहम्मद बिसाल अंसारी अधिवक्ता हैं। जबकि छोटे भाई नूर फैजी पूर्व सभासद हैं। पूर्व सभासद नूर फैजी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह नौ बजे जहीरुद्दीन अंसारी बाथरूम में नहाने के लिए गए थे।
काफी देर तक वह बाहर नहीं निकले। उनके बेटे मोहम्मद बिसाल अंसारी ने आवाज लगाई, लेकिन भीतर से कोई आहट नहीं हुई। मोहम्मद बिसाल अंसारी ने परिवार के अन्य सदस्यों को जानकारी दी। लोगों ने बाथरूम का गेट तोड़कर देखा तो जहीरुद्दीन अंसारी अचेत अवस्था में पड़े हुए थे।
इसके बाद परिजनों ने उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।एक सप्ताह में हार्ट अटैक से हुई चौथी अमरोहा शहर में पिछले एक सप्ताह में तीन युवकों समेत चार की की हार्ट अटैक से मौत हो चुकी है।
मोहल्ला लकड़ा निवासी युवा व्यापारी नवेद असगर (35) बीते शुक्रवार की शाम को छत पर नमाज पढ़ते समय हार्ट अटैक आया था। चिकित्सक के ले जाने पर उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, मोहल्ला चकली निवासी ईंट भट्ठा कारोबारी बाकर अली खां 38 वर्ष की शनिवार की रात हार्ट अटैक से मौत हो गई।
उन्हें हार्ट अटैक उस वक्त पड़ा जब वह दोस्तों के पास से वापस लौट रहे थे। शहर के मोहल्ला अहमदनगर निवासी 35 वर्षीय अरशद खान की रविवार रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। वह दोस्तों के साथ गोवा गए हुए थे। वहां उन्हें हार्ट अटैक आया। वहीं, मोहल्ला मोहल्ला मच्छरट्टा में प्रॉपर्टी डीलर जहीरुद्दीन अंसारी की मौत का कारण भी हार्ट अटैक बना।