राष्ट्रीय स्वयं संघ के प्रमुख मोहन भागवत मंगलवार को अमरोहा पहुंचे। उन्होंने चोटीपुरा में स्थित श्रीमद्दयानंद कन्या गुरुकुल महाविद्यालय के समारोह में शिरकत की। छात्रों ने उनसे कई सवाल पूछ अपनी जिज्ञासा शांत की।
संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि देश और धर्म एक ही है। जबसे दुनिया बनी है, तब सनातन धर्म चलता आ रहा है। संपूर्ण सृष्टि का बनने, चलने और विलीन होने का जो नियम है, जिस अनुशासन में दुनिया आगे बढ़ती है, इतनी विविधताओं को साथ लेकर चलती है।
विज्ञापन
उस नियम को धर्म कहते हैं। धर्म के आधार अनेक रास्ते बनते हैं। धर्म का लक्ष्य सत्य को पाना है। कहा कि नई शिक्षा नीति को लागू करने वालों को इस तरह के विद्यालय में पहुंचकर व्यवस्था को समझना चाहिए।
वह मंगलवार को गुरुकुल चोटी पुरा महाविद्यालय में नए भवन संस्कृति-नीडम् उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे थे। अपने उद्बोधन के साथ-साथ उन्होंने छात्राओं के सवालों के जवाब भी दिए।