फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बेटी को तलाशते रह गए परिजन, वह शादी के जोड़े में पहुंच गई थाने, बड़ी बहन के देवर के साथ ले लिए फेरे

Mon, 01 Apr 2024 11:07 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

डिडौली में एक किसान परिवार की बेटी घर से अचानक गायब हो गई। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच युवती अपने प्रेमी के साथ शादी के दस्तावेज लेकर थाने पहुंच गई। पुलिस ने दोनों परिवारों को थाने बुलाकर उन्हें इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमरोहा में प्रेम प्रसंग के चलते युवती बड़ी बहन के देवर के साथ चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजन अभी तलाश ही कर रहे थे, कि प्रेमी युगल शादी करने के बाद कोतवाली पहुंच गया। दोनों पक्षों में समझौते के बाद युवती को प्रेमी के साथ भेज दिया है।

विज्ञापन


यह मामला डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। यहां रहने वाले किसान की बड़ी बेटी की शादी मुरादाबाद जनपद के कुंदरकी क्षेत्र में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। रिश्तेदारी में परिवार के लोगों का आना जाना था। इसी बीच किसान की छोटी बेटी का प्रेम प्रसंग अपनी बहन के देवर के साथ हो गया।

शुक्रवार को दोनों परिजनों को बिना बताए घर से चले गए। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। दोनों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इस बीच दोनों ने शादी कर ली। अभी परिजन दोनों को तलाश ही कर रहे थे। 
विज्ञापन


तभी प्रेमी युगल आर्य समाज मंदिर में शादी से जुड़े कागज लेकर डिडौली कोतवाली पहुंच गया। दोनों ने खुद को बालिग बताते हुए शादी करने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवार के सदस्यों को कोतवाली बुला लिया। बाद में समझौते के बाद युवती को उसके प्रेमी के साथ भेज दिया गया।

 

 

विज्ञापन

ट्रैक्टर पर दुल्हन को विदा करा ले गया भाकियू नेता का पुत्र

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव दानवीर सिंह का बेटा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर विदा कर ले गया है। दुल्हन को ट्रैक्टर पर बिठाकर ले जाते समय परिजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह के पौत्र शुभम चौधरी का विवाह था।

फेरों के बाद शुभम चौधरी अपनी दुल्हन को नए ट्रैक्टर पर बिठा कर अपने घर ले गया। विवाह की सारी रस्में एक बरातघर में पूरी हुई थी। इस अवसर पर नव दंपती पर पुष्पवर्षा की गई। भाकियू नेता दानवीर सिंह का कहना था कि लोग अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर आदि में विदा करा कर ले जाते हैं। लेकिन ट्रैक्टर किसान की शाही सवारी होती है। इसीलिए बेटे व उसकी दुल्हन को ट्रैक्टर पर विदा किया गया। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें