माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी, जो 12 मार्च को संपन्न होंगी। इससे पहले ही बोर्ड परीक्षाओं की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी चल रही है। जिले में 56 प्रस्तावित केंद्रों के लिए 38 आपत्तियां दर्ज की गई थी। जिनका निस्तारण 23 नवंबर तक किया जाना है। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी। वहीं, इस बार बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए 51049 परीक्षार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। पिछले साल की तुलना में इस बार 2334 कम पंजीकरण हुए हैं। वहीं परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के साथ ही छात्र-छात्राएं भी परीक्षा की तैयारियों में जुट गए हैं।