फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : व्यक्तिगत परीक्षा के लिए बनाए 26 पंजीकरण केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा शैक्षिक सत्र 2024-25 के हाईस्कूल व इंटर के व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए पंजीकरण केंद्रों का निर्धारण किया गया है। परीक्षार्थियों के पंजीकरण के लिए कुल 26 अग्रसारण केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि 2024-25 के लिए हाईस्कूल व इंटर में संस्थागत के साथ ही व्यक्तिगत परीक्षा के लिए भी आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाईस्कूल व इंटर के लिए 24 व इंटर पत्राचार व्यक्तिगत के लिए कुल दो कॉलेजों को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल व इंटर के लिए राजकीय इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अमरोहा, राजकीय इंद्रावती कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गजरौला, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हसनपुर, अ0 राजकीय इंटर कॉलेज उझारी, राजकीय हाईस्कूल हसनपुर कटिया, राजकीय हाईस्कूल अल्लीपुर खादर, राजकीय हाईस्कूल बछरायूं, राजकीय हाईस्कूल झुंडीमाफी, राजकीय हाईस्कूल रहरई, राजकीय हाईस्कूल खुंगावली, राजकीय हाईस्कूल चांदरा, राजकीय हाईस्कूल याकूबपुर, राजकीय हाईस्कूल ढ्योटी, राजकीय हाईस्कूल दूहरी गुर्जर, राजकीय इंटर कॉलेज मिट्ठेपुर कला, राजकीय हाईस्कूल पट्टी खादर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मा0 इंटर कॉलेज गजस्थल, राजकीय इंटर काॅलेज धनौरा उर्फ मुरादनगर, राजकीय इंटर कॉलेज बांस का कला, राजकीय इंटर कॉलेज तुगलकाबाद, राजकीय इंटर कॉलेज गलसुआ को अग्रसारण/ पंजीकरण केंद्र बनाया गया है। जबकि इंटर पत्राचार व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए श्री गांधी वि0 इंटर कॉलेज व श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज को अग्रसारण केंद्र बनाया गया है। उन्होंने बताया कि सभी पंजीकरण केंद्र हाईस्कूल के अधिकतम 600 व इंटर के लिए अधिकतम 800 आवेदन फॉर्म अग्रसारित कर सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें