फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: अवैध रूप से संचालित छह क्लीनिक संचालकों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। अवैध रूप से संचालित छह क्लीनिक संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। नोडल अधिकारी ने छापेमारी कर क्लीनिक संचालकों को नोटिस दिया था, लेकिन उनके द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। जिसके चलते संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि पिछले दिनों नोडल अधिकारी डॉ. शरद कुमार ने हसनपुर में रामपुर भूड़ रोड स्थित निदान हेल्थ केयर सेंटर एवं जच्चा बच्चा केंद्र पर छापा मारा था। इस दौरान अस्पताल को सील कर दिया गया था। लेकिन, संचालक की तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। इसके अलावा ढबारसी में भीम सुल्तानपुर रोड स्थित जनता डेंटल क्लिनिक के संचालक कादिर, डिडौली में हेल्थ केयर पैथोलॉजी लैब के संचालक शाने मोहम्मद, सैदनगली में माही हेल्थ क्लीनिक के संचालक राशिद अली, ढाका मोड़ स्थित लाइफ लाइन क्लीनिक के संचालक फुरकान, अल शिफा हेल्थ केयर सेंटर ढक्का मोड़ के संचालक फरमान को भी नोटिस दिए गए थे। किसी ने भी संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिसके चलते नोडल अधिकारी डॉ. शरद ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। ये कार्रवाई अवैध रूप से संचालित क्लीनिक, नर्सिंग होम और अस्पतालों के खिलाफ जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें