फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हनीमून के बहाने दुल्हन को ले गया होटल, अप्राकृतिक संबध बनाने के बाद हैवानियत.. कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Sun, 07 Jan 2024 11:52 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा

सार

अमरोहा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक नवविवाहिता ने पुलिस अधिकारी को बताया कि उसकी कुछ दिन पहले ही शादी हुई है। उसका पति हनीमून के बहाने उसे एक होटल में ले गया। जहां उसके साथ हैवानियत की गई। शिकायत के बाद पुलिस होटलों को खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
दुल्हन ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मामला - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गजरौला थाना क्षेत्र के होटल में दुल्हन को हनीमून के बहाने ले जाकर घिनौनी हरकत करने की चर्चा सामने आने पर पुलिस ने सभी होटल खंगाले। पुलिस मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है। एक दुल्हन ने पति पर हनीमून के बहाने होटल में ले जाकर उसके साथ घिनौनी हरकत करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस मामले की शिकायत गजरौला निवासी पीड़िता ने एसपी ऑफिस में की थी। शिकायत में कहा कि उसकी शादी बीते दिसंबर में की गई। मायके वालों ने हैसियत से भी अधिक दहेज दिया। शादी के बाद उसका पति हनीमून के लिए एक होटल में ले गया।

जहां पर उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाए। विरोध करने पर मारपीट कर उत्पीड़न किया। पीड़िता ने एसपी से कार्रवाई की मांग की। एसपी ने गजरौला पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। 

छात्रा के अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

शाहबाद में स्कूल गई छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के नाबालिग होने के कारण उसे मुरादाबाद के बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। दो आरोपी अभी फरार हैं। ढकिया चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


पिता का आरोप था कि 19 दिसंबर को सुबह नौ बजे बेटी स्कूल गई थी। स्कूल की छुट्टी के बाद वह घर नहीं लौटी। जांच में पता चला कि गांव का एक युवक छात्रा का अपहरण कर ले गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी, उसके पिता व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा को बरामद कर लिया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें