फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला समेत दो लोग और मिले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पैर पसार रहा है। पिछले नौ दिन में पंद्रह मरीज मिल चुके हैं। वहीं होम आइसोलेट रहते पांच मरीज बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। इस समय जनपद में नौ मरीज सक्रिय चल रहे हैं। चिकित्सकों की देखरेख में संक्रमितों का इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि जिले में इस महीने 14 जून को कोरोना का पहला केस मिला था। इसके बाद लगातार संक्रमण पैर पसार रहा है। बुधवार को भी गंगेश्वरी व मंडी धनौरा क्षेत्र में 34 साल की महिला और 19 साल का युवक संक्रमित मिला है। जून महीने में मिले कोरोना के मरीजों की संख्या 15 हो गई है। लेकिन इसमें पांच मरीज बिल्कुल स्वस्थ हो गए हैं। सभी मरीजों का इलाज होम आइसोलेट रहते चल रहा है। डॉक्टरों की टीम द्वारा रोजाना मरीजों की निगरानी की जा रही है। बढ़ते संक्रमण को देखते हुए बुधवार को 515 लोगों की जांच की गई। जिसमें 178 एंटीजन जांच हुई और 337 सैंपल आरटीपीसीआर लैब के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें